सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट ने 150 बालिकाओं को वितरित की स्टेशनरी व बिस्किट
जयपुर (सुमेर सिंह राव) समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा राजकीय बालिका विद्यालय, तेलीपाड़ा, चौड़ा रास्ता, जयपुर में अध्ययनरत लगभग 150 छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री एवं बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार करना रहा। स्टेशनरी सामग्री प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, भामाशाहों एवं समाजसेवियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं समाजहित के विभिन्न सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है और संस्था इसी संकल्प के साथ निरंतर सेवा कार्यों में जुटी हुई है। इस अवसर पर विद्यालय प्रिंसिपल अरोरा, शीला देवी, अरोरा राधा साहू, साधना सेठी उपस्थित रहे l


