साधु-साध्वी सुरक्षा के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, अल्पसंख्यक अधिकारी ने जैन समुदाय के साथ की बैठक

Jul 6, 2026 - 19:06
 0
साधु-साध्वी सुरक्षा के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, अल्पसंख्यक अधिकारी ने जैन समुदाय के साथ की बैठक

सिरोही। (राजस्थान) राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चौधरी की अध्यक्षता में जैन समुदाय के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जैन साधु-संतों के पैदल विहार एवं चातुर्मास के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने, रात्रि विश्राम के लिए विहार धाम की व्यवस्थाओं, नए विहार भवनों के लिए भूमि आवंटन करने तथा रास्ते में आने वाले सरकारी भवनों (स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, वन चौकी) के उपयोग को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

  • संकल्प पत्र और एसओपी (SOP) की दी जानकारी

अल्पसंख्यक अधिकारी ने प्रतिनिधियों को राजस्थान सरकार के संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु—"हम जैन संतों के चातुर्मास के लिए भूमि आवंटित करेंगे एवं पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेंगे"—के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस संबंध में तैयार की गई एसओपी (SOP) की जानकारी देते हुए प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के प्रस्ताव बनाकर देने का अनुरोध किया, ताकि उन्हें जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जा सकें।

  • जिला स्तरीय समिति में जैन समाज को मिला प्रतिनिधित्व

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह द्वारा गठित इस विशेष समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त कलेक्टर कर रहे हैं, जिसमें सभी उपखण्ड अधिकारी (SDM) एवं पुलिस उप अधीक्षक (DYSP) सदस्य हैं, जबकि अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चौधरी को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है। समिति में जैन समाज के प्रतिनिधित्व के रूप में सिरोही से महावीर जैन व शांतिलाल जैन, शिवगंज से कौशल जैन, पिण्डवाड़ा से मनीष जैन एवं आबूरोड से पोपटलाल जैन को सदस्य मनोनीत किया गया है।

  • व्हाट्सएप ग्रुप से तुरंत मिलेगी पुलिस सुरक्षा

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विहार के दौरान त्वरित पुलिस सुरक्षा के लिए एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इस ग्रुप में जैन प्रतिनिधियों के साथ जिले के प्रत्येक पुलिस थाने एवं पुलिस चौकी का एक-एक नंबर जोड़ा जाएगा ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान तुरंत हो सके। इस पूरी व्यवस्था का समन्वय सदस्य सचिव रमेश चौधरी करेंगे।

  • जल्द प्रस्तुत होगा रोड मैप

बैठक में उपस्थित जैन प्रतिनिधियों ने उन मार्गों और स्थलों की चर्चा की जहाँ विहार भवनों की अत्यधिक आवश्यकता है। विहार सेवा के राज्य प्रमुख और समिति सदस्य कौशल जैन ने बताया कि वे जल्द ही सिरोही जिले का 'विहार सेवा और विहार धाम' से जुड़ा पूरा रोड मैप समिति को प्रस्तुत करेंगे। अंत में, प्रशासन द्वारा जैन समाज को समिति में उचित प्रतिनिधित्व देने पर सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। बैठक में शांतिलाल जैन, रमेश एन. सिंघी, पुनीत जैन, महावीर जैन, मनीष जैन, कौशल जैन, प्रकाश सुराणा एवं पोपट जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है