युवा परिषद की संभागीय कार्यशाला व वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

Jun 15, 2026 - 16:46
 0
युवा परिषद की संभागीय कार्यशाला व वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

उदयपुर (कमलेश जैन) अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद उदयपुर संभाग की संभागीय कार्यशाला एवं पौधारोपण कार्यक्रम  युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर के मुख्य आतिथ्य व  राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन जयपुर की अध्यक्षता में  उदयपुर में बलीचा स्थित श्री सुप्रकाशमती ध्यान केन्द्र (ध्यानोदय केंद्र) में संपन्न हुई।
युवा परिषद के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन उदयपुर ने अवगत कराया कि सम्भाग के सभी पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मूलनायक भगवान शांतिनाथ के  दर्शन किए, अभिषेक व शांति धारा देखकर निर्वाण लाडू चढ़ाया, तत्पश्चात युवा परिषद की आयोजित कार्यशाला  का शुभारम्भ उपस्थित अतिथियों व पदाधिकारियों द्वारा 3 वार णमोकार मंत्र बोलकर प्रारंभ किया।  युवा परिषद उदयपुर व कार्यकम के आयोजकों ने  अतिथियों का माला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
युवा परिषद राजस्थान प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन उदयपुर ने स्वागत उद्बोधन दिया और सभी का वचनों से अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अपने उद्बोधन में संगठन का परिचय देते हुए संगठन की 50 वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला‌‌, 50 वर्ष पूर्ण होने पर युवा परिषद वर्ष के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया । और प्रत्येक शाखा  50 वृक्ष लगाकर स्वर्ण जयंती वर्ष को सार्थक  करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड समर्पण के संबंध में भी प्रकाश डाला।

युवा परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि युवा परिषद स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत प्रत्येक शाखा ‌कार्य करें आज परम पूज्य  प्रज्ञा श्रमणी चंदनामती माता जी  के अवतरण दिवस पर जिला शाखा  उदयपुर ने पेड लगाकर सभी पदाधिकारियों ने विनयांजलि प्रस्तुत की।
 प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन ने कहा कि  आगामी 6 सितम्बर को  जयपुर महानगर में युवा परिषद का स्वर्ण जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें युवा परिषद के परामर्शक पीठाधीश स्वस्ति रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी व युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीवन प्रकाश जैन उपस्थित होंगे। सभी शाखाएं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। 
इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री सचिन गनोडिया,  संगठन मंत्री विपिन जैन  डूंगरपुर, उदयपुर जिला अध्यक्ष अरुण लुणदिया,महामंत्री मनोज जैन उदयपुर,विकास जैन किकावत ऋषभदेव, जतिन जैन खैरवाड़ा, प्रतीक जैन खैरवाड़ा धर्मेंद्र वोरा डूंगरपुर, राकेश जैन सलुम्बर, कार्तिक जैन फलासिया आदि ने अपने संगठनात्मक विचार रखे। और आगामी 6 सितंबर 2026 को जयपुर महानगर में आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आश्वासन दिया।
 इस अवसर पर योगेश गांगावत ऋषभदेव,रजनीश जैन उदयपुर, संगम बखरिया डूंगरपुर,राजन जैन डूंगरपुर, रतनपाल जैन हथाई,शीतल जैन रामगढ़, आशीष गांधी ऋषभदेव आदि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
 सभी पदाधिकारियों ने मिलकर युवा परिषद बुलेटिन राष्ट्रीय जैन समाचार पत्र अंक जून 2026 का विमोचन किया।
मंच का संचालन तुषार जैन उदयपुर ने किया अंत में आभार सुनील जैन  लुणदिया जिला अध्यक्ष ग्रामीण उदयपुर द्वारा किया गया।
 कार्यशाला व वृक्षारोपण कार्यक्रम का  समापन संगठन की एक जुटता,सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण व गुरुओं की सेवा  संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है