भाईचारा ग्रुप ने मां करणी मंदिर में भेंट की ठंडे पानी की मशीन
सीकर (सुमेर सिंह राव) सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय 'भाईचारा ग्रुप' द्वारा मां करणी मंदिर निजी प्रन्यास में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठंडे पानी की मशीन (वॉटर डिस्पेंसर) भेंट की गई।
इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुण्य का कार्य है। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी इस तरह के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया ताकि आमजन को राहत मिल सके।
भाईचारा ग्रुप के इस सराहनीय सहयोग के लिए मंदिर प्रबंधन ने सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मां करणी मंदिर निजी प्रन्यास परिवार ने ग्रुप के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा की कामना की। इस पुण्य अवसर पर महेंद्र सिंह बुडौद, रामसिंह सागू, कैलाश सिंह एवं गोविंद सोनी सहित भाईचारा ग्रुप के कई प्रमुख सदस्य और मंदिर प्रन्यास के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


