तखतगढ़ दो सांडों की लडाई में एक साड़ गिरा तालाब में, गौ रक्षक टीम ने एक को सुरक्षित निकाला

Jul 9, 2026 - 16:53
 0
तखतगढ़ दो सांडों की लडाई में एक साड़ गिरा तालाब में, गौ रक्षक टीम ने एक को सुरक्षित निकाला

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। बायोसा मंदिर के मार्ग स्थित। तालाब के पास सामने लड़ते हुए एक साड़ सात फुट तालाब में गिर गया। यह घटना सुबह सात बजे हुई।

सांड के तालाब में गिरने की खबर फैलते ही मौका पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सांडों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सभी कोशिशें विफल रहीं। इसके बाद गौ रक्षक टीम डैनी राठौड़ को इसकी सूचना दी गई ।
सुचना मिलते ही गौ रक्षक अध्यक्ष डैनी राठौड़ अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति का आकलन किया। ओर तत्काल भाजपा नेता राम सिंह काम्बा नगर पालिका एसआई मुकेश माली को घटना की जानकारी दी।

डैनी राठौड़ और उनकी टीम ने  पालिका जेसीबी मशीन की सहायता बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। दो घंटे तक बचाव अभियान जारी रहा। जिसमें नगर पालिका की टीम ने भी लगातार सहयोग किया।  लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद गौ रक्षक टीम नगर पालिका टीम ने सांड को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल लिया। यह सफलता अधिक मात्रा में रस्सियों के उपयोग से संभव हो पाई।इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने गौ रक्षक टीम अध्यक्ष डैनी राठौड़ और नगर पालिका के प्रयासों की सराहना की

नगर पालिका प्रशासन की ओर से भेजी गई जेसीबी मशीन और गौ रक्षक टीम ने दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सही सलामत तालाब से बाहर निकाल गया। टोमा सेंटर भेजा गया। वहीं गौ रक्षक टीम ने मांग की है कि कई जगह खुले पड़े कुओं व नालों में, आए दिन गौ वंश गिर जाते हैं। उनको जल्दी ही बंद करवाया जाए जिससे आए दिन हो रहे हादसों को रोका जाए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है