अंसारी यूथ आइकॉन मकराना की बैठक संपन्न: समाज सुधार और शिक्षा पर जोर

Jun 27, 2026 - 17:50
 0
अंसारी यूथ आइकॉन मकराना की बैठक संपन्न: समाज सुधार और शिक्षा पर जोर

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अंसारी यूथ आइकॉन, मकराना की एक बैठक शहर के पलाडा रोड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अंसारी यूथ आइकॉन के लिए संरक्षक (सरपरस्त) नियुक्त किए गए। इसमें समाज के प्रतिष्ठित बुजुर्गों मास्टर अबरार अहमद (सेवानिवृत्त अध्यापक), राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मास्टर हाजी शब्बीर अहमद, अब्दुल हमीद, नजीर अहमद और जुबेर अहमद को ग्रुप का सरपरस्त मनोनीत किया गया। युवाओं ने माल्यार्पण कर इन सभी का स्वागत किया। मनोनीत संरक्षकों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए युवाओं को एकजुट होकर समाज में फैल रही बुराइयों को दूर करने, बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देने और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान मोहर्रम के अवसर पर इमाम हसन और इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया। सदस्यों ने उनके त्याग, बलिदान, सच्चाई और इंसानियत के संदेशों को दोहराते हुए हर परिस्थिति में सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंसारी यूथ आइकॉन की ओर से खिचड़ा का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में देश, प्रदेश और समाज की खुशहाली एवं तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर डॉ. अकील अहमद, एडवोकेट मुजफ्फर हुसैन, एडवोकेट अब्दुल समद (कनिष्ठ लिपिक, पंचायत समिति), शहादत अली, शकील अहमद, नबाब अली, रियासत अली, नूर अहमद, रमजान, अरशद, अल्ताफ, रियासत अली, आमिर मोहम्मद, उबेद, आकिब हुसैन सहित संस्था के अनेक सदस्य और मकराना के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है