पूर्व तहसीलदार ने भारतीय संस्कृति के साथ मनाया 69वाँ जन्मदिन, वरिष्ठ जनों का सम्मान और तुलसी के पौधों का वितरण

Jul 12, 2026 - 16:50
 0
पूर्व तहसीलदार ने भारतीय संस्कृति के साथ मनाया 69वाँ जन्मदिन, वरिष्ठ जनों का सम्मान और तुलसी के पौधों का वितरण

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। आधुनिकता के दौर में जहाँ जन्मदिन पर केक काटने और पार्टियाँ करने का चलन बढ़ रहा है, वहीं बड़ागांव के पूर्व तहसीलदार मंगल चन्द सैनी ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल पेश की है। सैनी ने कस्बे के प्रसिद्ध सिद्धैश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में अपना 69वाँ जन्मदिन बेहद धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति को दरकिनार कर केक काटने के बजाय 11 दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

  • वरिष्ठ जनों का सम्मान और तुलसी के पौधों का वितरण

भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में 25 वरिष्ठ नागरिकों को धोती भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण और स्वास्थ्य का संदेश देते हुए 21 महिलाओं को गमले में तैयार किए गए पवित्र तुलसी के पौधे भेंट किए गए।

  • प्रतिभाओं और खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

इस दौरान पूर्व तहसीलदार ने क्षेत्र की प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया। पंचायत के जिन 21 होनहार युवाओं का चयन राजकीय सेवाओं (सरकारी नौकरियों) में हुआ है, उन्हें प्रतिष्ठित मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा और खेल को बढ़ावा देते हुए उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों को कॉपी-पेन तथा स्थानीय खिलाड़ियों को खेल किट के रूप में नेट व बॉल वितरित की गई।

  • पूर्व विधायक सहित गणमान्य लोगों ने दी बधाई

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने मंगल चन्द सैनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचंद गहन ने की।

मंच संचालन करते हुए संगीता सैनी व डॉ. ओपी सैनी ने पूर्व तहसीलदार के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजकीय सेवा के दौरान सैनी का व्यवहार अत्यंत सादगी पूर्ण रहा और वर्तमान में भी वे पूरी निष्ठा से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। पूर्व तहसीलदार सैनी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस गरिमामयी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश केशरी अस्पताल के संचालक डॉ. कमल चन्द सैनी, सरस्वती स्कूल से मानसिंह, सुभाष खैरवा, पूर्व प्रधानाचार्य मूलचंद गुर्जर, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पूर्व शिक्षक रामजीलाल बुगालिया, एसडीआर स्कूल के डायरेक्टर एमपी महला, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ से बीके साक्षी बहन और पूर्व जिला परिषद सदस्य अजय भालोटिया सहित सर्व समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है