अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ ने किया नव नियुक्त सीबीईओ गायत्री मीणा एवं एसीबीईओ देवीलाल पालीवाल का भव्य स्वागत
अंता (शफीक मंसूरी ) सीबीईओ गायत्री मीणा एवं देवीलाल पालीवाल (प्रधानाचार्य, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रातड़िया) ने आज एसीबीईओ, अंता के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ, खण्ड अंता अध्यक्ष भवानीशंकर नागर ने बताया कि गायत्री मीणा, देवीलाल पालीवाल का पुष्पगुच्छ एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरणमल नागर, संभाग संगठन मंत्री माणक मारन, जिला महामंत्री कृष्णकांत चौरसिया, जिला सभाध्यक्ष नरेन्द्र मालव सहित, श्रीमती संगीता चौहान, सुरभि खण्डेलवाल, प्रेमस्वरूप गौचर, गोरधनलाल मीणा, सोनू गौतम, कपिल मालव, मयंक मालव, मिनाक्षी मालव, रवि वर्मा एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, उत्साह एवं सौहार्द से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने देवीलाल पालीवाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


