कट्टे की नोक पर बाइक लूटी, अलवर में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Jul 11, 2026 - 22:46
 0
कट्टे की नोक पर बाइक लूटी, अलवर में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

कठूमर (दिनेश लेखी)। थाना क्षेत्र में कट्टे की नोक पर बाइक लूटने के बाद अलवर में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल सेल्समैन को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है।
कठूमर थाना पुलिस के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के मोराका निवासी राकेश गुर्जर पुत्र किशन सिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी बाइक से रामनगर-तिगरिया मार्ग होते हुए लक्ष्मणगढ़ जा रहा था। तिगरिया के पास सुनसान रास्ते में एक अज्ञात युवक ने कट्टा दिखाकर उसकी बाइक छीन ली और मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपित लूटी गई बाइक से अलवर पहुंचा, जहां बुरजा स्थित एक पेट्रोल पंप पर उसने बाइक में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल के रुपये मांगने पर आरोपित ने कथित रूप से सेल्समैन को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने  नाकाबंदी कराई, जिसके दौरान आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गोली लगने से घायल सेल्समैन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
कठूमर थाना पुलिस ने राकेश गुर्जर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अलवर पुलिस भी पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग के मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है