नई किरण : नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत हुआ किट वितरण समारोह

Nov 13, 2025 - 12:09
 0
नई किरण : नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत हुआ किट वितरण समारोह

 खैरथल (हीरालाल भूरानी )   राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में एन. एस. एस. के तत्वावधान में नई किरण: नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किट वितरण एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मनोज चोपड़ा ने की l इस अवसर पर एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि नई किरण नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम द्वारा संचालित यह पहल विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, उत्तरदायित्व की भावना एवं स्वस्थ जीवन मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है l कार्यक्रम के दौरान कुल दस सखा-सखियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु किटें वितरित की गई l विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ का सामूहिक वाचन करवाया गया l कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति प्रेरित करना रहा l कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य सहित गैर-शैक्षणिक कर्मी एवं छात्राएं बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है