रामगढ़ में पर्यावरण चेतना: 'हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर अनिवार्य रूप से लगाए एक पौधा और लें उसकी जिम्मेदारी' — परमजीत सिंह

Jul 12, 2026 - 14:55
 0
रामगढ़ में पर्यावरण चेतना: 'हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर अनिवार्य रूप से लगाए एक पौधा और लें उसकी जिम्मेदारी' — परमजीत सिंह

रामगढ़ (अमित भारद्वाज)। उपखंड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए समाजसेवी परमजीत सिंह के नेतृत्व में एक अनूठी और सराहनीय मुहिम चलाई गई। इसके तहत क्षेत्र के ग्राम खालसा नगर, छज्जू का बास, खिलोरा और आदी नाका सहित कई गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों, कब्रिस्तान, श्मशान घाट और ग्रामीण चौपालों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर पीपल, जामुन, बरगद (बढ़) और नीम जैसे छायादार व औषधीय पौधे रोपे गए।

  • लोहे के ट्री-गार्ड से सुरक्षित किए पौधे, ग्रामीणों ने ली गोद लेने की शपथ

 अक्सर देखा जाता है कि वृक्षारोपण के बाद पौधों की सुध नहीं ली जाती, लेकिन इस अभियान में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। रोपे गए सभी पौधों के चारों ओर लोहे की मजबूत जालियां (ट्री-गार्ड) लगाई गईं ताकि मवेशी उन्हें नुकसान न पहुँचा सकें। वहीं, मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इन पौधों को गोद लिया और इनके बड़े होने तक नियमित पानी व देखभाल करने का संकल्प लिया।

  • जन्मदिन पर पौधा लगाने की अनूठी अपील

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए समाजसेवी परमजीत सिंह ने कहा, "प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। हर ग्रामीण को अपने या अपने बच्चों के जन्म उत्सव (जन्मदिन) के दिन कम से कम एक पौधा सार्वजनिक स्थान पर अवश्य लगाना चाहिए। सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे एक संतान की तरह पालकर बड़ा करना चाहिए ताकि वह भविष्य में समाज को छाया और शुद्ध ऑक्सीजन दे सके।"

इस प्रेरणादायक अभियान के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से सुमरा खान, ज्ञानी अमरीक सिंह, असीन खा, हामिद, जोध सिंह, नुरदिन, इब्राहिम, मौसम, जमशीद, नसीबा, समयदीन, हनीफ़, रसीद, संपत, हरीकिशन, बढ़न, निज़ामुद्दीन, गुरदीप सिंह, मनोहर सिंह, सुरेश, रुजदार आदि शामिल थे। सभी ने इस मुहिम की सराहना की और इसे आगे भी जारी रखने का भरोसा दिलाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है