शास्त्री कॉलोनी में बदहाल सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइटों से जनता परेशान, जल्द सुधार की मांग

Jul 9, 2026 - 19:34
 0
शास्त्री कॉलोनी में बदहाल सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइटों से जनता परेशान, जल्द सुधार की मांग

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। ऑल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी की महिला जिला अध्यक्ष मन्जू देवी ने बोरावड़ क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर प्रशासन के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। मन्जू देवी ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी और जिला कलेक्टर को अलग-अलग पत्र लिखकर शास्त्री कॉलोनी वार्ड संख्या 23 की बदहाल सड़कों और पूरे नगर में पिछले कई महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या से अवगत कराया है। मन्जू देवी ने नगर पालिका बोरावड़ के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देते हुए वार्ड संख्या 23 के सड़क और जल निकासी की गंभीर समस्या के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ की समस्या विकट हो गई है।

 उन्होंने सात प्रमुख स्थानों की सूची सौंपते हुए वहां प्राथमिकता के आधार पर सी.सी. सड़क और पक्की नालियों के निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय पर निर्माण न होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिला कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मन्जू देवी ने बताया कि मुख्य मार्गों पर लाइटें खराब होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे राहगीरों, महिलाओं और आम नागरिकों को आने-जाने में डर और असुरक्षा का अनुभव होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय निवासियों की समस्या और अधिक बढ़ जाएगी। ​मन्जू देवी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि लोकहित में इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अविलंब कार्रवाई शुरू की जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है