दिल्ली में "वैश्य मित्र रत्न सम्मान" प्राप्त करने पर भीलवाड़ा में आचार्य देवेंद्र डाणी का भव्य नागरिक अभिनंदन

Jul 11, 2026 - 19:54
 0
दिल्ली में "वैश्य मित्र रत्न सम्मान" प्राप्त करने पर भीलवाड़ा में आचार्य देवेंद्र डाणी का भव्य नागरिक अभिनंदन

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) के 14वें स्थापना दिवस एवं "वैश्य मित्र रत्न सम्मान समारोह" में प्रतिष्ठित "वैश्य मित्र रत्न सम्मान" से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के युवा अजमेर संभाग अध्यक्ष आचार्य देवेंद्र डाणी का आज भीलवाड़ा के एक निजी प्रतिष्ठान पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र डाणी का दुपट्टा एवं उपरना ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भीलवाड़ा एवं राजस्थान का गौरव बढ़ाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिला मंत्री सुरेंद्र जैन, एडवोकेट सुनीता कटारिया, युवा जिला प्रवक्ता हरीश हिंदुस्थानी, अरुण जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि देवेंद्र डाणी ने समाज सेवा, वैश्य समाज की एकता, संगठन विस्तार, युवा नेतृत्व निर्माण तथा व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर संगठन और भीलवाड़ा जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्हें प्राप्त "वैश्य मित्र रत्न सम्मान" सम्पूर्ण भीलवाड़ा एवं राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।

सम्मान के पश्चात आचार्य देवेंद्र डाणी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह स्नेह और सम्मान उन्हें वैश्य समाज की एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण, युवा सशक्तिकरण तथा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को नेतृत्व प्रदान करने और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने का एक प्रभावी मंच है। वे भविष्य में भी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र डाणी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा वैश्य समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती का अभियान निरंतर आगे बढ़ेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है