सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम से मिले टेंट डीलर्स समिति के पदाधिकारी

Jul 3, 2026 - 20:13
 0
सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम  से मिले टेंट डीलर्स समिति के पदाधिकारी

कोटा (राजस्थान) आगामी 6, 7 और 8 सितंबर 2026 को कोटा में आयोजित होने वाले प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर टेंट डीलर्स समिति ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में आज पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटा पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वी गौतम से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को तीन दिवसीय महाधिवेशन से जुड़ी तमाम गतिविधियों और रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। चूंकि इस महाधिवेशन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए कार्यक्रम को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष आग्रह किया गया| महाधिवेशन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करना।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और मेहमानों के वाहनों के लिए पार्किंग व रूट मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम को आगामी 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले महाधिवेशन के भव्य उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया और उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा। 
हाड़ौती संभाग मीडिया प्रभारी विष्णु राठौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग व सुदृढ़ व्यवस्था का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रजनीश शर्मा, प्रदेश महामंत्री विनोद शर्मा ,जयपुर उपाध्यक्ष मनमोहन भारद्वाज, हाड़ौती संभाग अध्यक्ष दीपक सिंघल, कोटा अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, महामंत्री गुरमीत सिंह (सन्नी), कोषाध्यक्ष मोहरमन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रईस, संगठन मंत्री सुरेश चित्तौड़ा आदि मौजूद रहे |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है