दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई कार, मां की मौत, बेटा घायल

Jul 11, 2026 - 21:11
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई कार, मां की मौत, बेटा घायल

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रैणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 144.2 पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • नोएडा जा रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोधपुर निवासी मयंक जैन (34 वर्ष) अपनी मां संगीता जैन (57 वर्ष) के साथ कार में सवार होकर नोएडा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर उनकी कार आगे चल रहे किसी वाहन से अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में संगीता देवी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, मयंक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • रविवार सुबह होगा पोस्टमार्टम

हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और राहगीरों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायल मयंक को तुरंत पिनान अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है। वहीं, मृतका संगीता देवी के शव को कब्जे में लेकर रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है