जवाहर नवोदय विद्यालय कांजड़ा में कक्षा 6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Jul 11, 2026 - 20:17
 0
जवाहर नवोदय विद्यालय कांजड़ा में कक्षा 6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सुरजगढ़ (सुमेर सिंह राव ) जवाहर नवोदय विद्यालय काजड़ा, जिला झुंझुनू में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इच्छुक पत्र 31 जुलाई 2026 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं विद्यालय प्राचार्य  संजय कुमार यादव के अनुसार वे विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला झुंझुनू के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्यनरत है वे इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र है

अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधारित आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार यादव ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आधुनिक एवं पूर्णतया निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान कर आता है उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है