गोद लेने के विवाद में भाइयों में मारपीट: लाठी-भाटा चलने से 5 लोग घायल, प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

Jul 7, 2026 - 19:02
 0
गोद लेने के विवाद में भाइयों में मारपीट: लाठी-भाटा चलने से 5 लोग घायल, प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

धौलपुर जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के रजौरा कला गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोद लेने के विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों के बीच लाठी-भाटा चला, जिसमें एक पक्ष के रामकुमार चौहान और उनके भांजे राघवेंद्र सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार परिवार के एक अविवाहित भाई द्वारा अपने भांजे को गोद लेने के मुद्दे पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना में रामकुमार चौहान, राघवेंद्र, पदम सिंह, गोपाल और महावीर घायल हुए हैं। पदम सिंह, गोपाल और महावीर आपस में सगे भाई हैं, जबकि राघवेंद्र उनका भांजा है। बताया गया है कि राघवेंद्र बीच-बचाव करने पहुंचा था, लेकिन वह भी मारपीट की चपेट में आकर घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सैपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है