दौसा पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा पर संपर्क सभा आयोजित; सामाजिक कार्यकर्ता अनीता अवस्थी सहित कई महिलाएं सम्मानित

Jul 9, 2026 - 16:56
 0
दौसा पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा पर संपर्क सभा आयोजित; सामाजिक कार्यकर्ता अनीता अवस्थी सहित कई महिलाएं सम्मानित

दौसा (अवधेश अवस्थी) मंडावर रिजर्व पुलिस लाइन, दौसा में बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन में महिला सुरक्षा विषयों पर एक दिवसीय 'संपर्क सभा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करना था।

इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महुवा निवासी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पीलवा (मंडावर) में कार्यरत अध्यापिका, महिला सुरक्षा सखी व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अनीता अवस्थी को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्रीमती अवस्थी ने छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ पुलिस के सहयोग से लावारिस एवं पीड़ित व्यक्तियों को 'अपना घर' संस्था, भरतपुर पहुँचाने, उनके उपचार, पुनर्वास और उन्हें सकुशल परिजनों से मिलाने में अनुकरणीय भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ) डॉ. रत्ना गर्ग, राजकीय बालिका महाविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्वर्णलता सिंह, अधिवक्ता मालती शर्मा, गीतेश शर्मा, अंजली कांकरिया, प्रिया शर्मा एवं निधि शर्मा सहित महिला संगठनों की प्रतिनिधियों, आशा सहयोगिनियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया।

वक्ताओं ने महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और समाज व पुलिस के संवेदनशील व्यवहार पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में "महिला सुरक्षा हमारा संकल्प, सुरक्षित समाज हमारा लक्ष्य" के संदेश के साथ सामुदायिक सहभागिता से सुरक्षित समाज के निर्माण का आह्वान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है