पाटोली में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, समस्याओं का मौके पर हुआ त्वरित निस्तारण

Jul 9, 2026 - 19:58
 0
पाटोली में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, समस्याओं का मौके पर हुआ त्वरित निस्तारण

महुवा (अवधेश अवस्थी)। महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय पाटोली में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मुस्तैदी से आमजन की समस्याएं सुनीं और आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने पर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की।

शिविर में मुख्य रूप से स्थानीय सरपंच किरण देवी, राजस्व विभाग से वीरेंद्र कुमार मीणा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से विनोद सिंह राजपूत, पशुपालन विभाग से डॉ. ललित कुमार गौड और ऊर्जा विभाग से ब्रजेश मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • पशुपालकों को मिली सौगात

शिविर के दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी 'मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना' के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र के अधिक से अधिक पशुपालकों से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

  • विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे। यहाँ राजस्व, पेयजल, बिजली, चिकित्सा, पंचायती राज और पशुपालन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की गहन सुनवाई की गई। जिन मामलों में दस्तावेज पूर्ण पाए गए, उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष बचे तकनीकी मामलों के शीघ्र निस्तारण का ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया।

  • पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शिविर के सफल समापन के बाद परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया। साथ ही सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी उचित देखभाल करने का संकल्प लिया।

शिविर को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपलब्धता और समस्याओं के त्वरित समाधान की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे शिविर आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं और इनका आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है