स्टेशन रोड पर खुला सीवरेज चैंबर दे रहा हादसों को न्योता, आयुक्त को सौपा ज्ञापन

Jul 10, 2026 - 19:09
 0
स्टेशन रोड पर खुला सीवरेज चैंबर दे रहा हादसों को न्योता, आयुक्त को सौपा ज्ञापन

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। स्टेशन रोड स्थित सुलभ शौचालय के सामने खुला पड़ा सीवरेज चैंबर इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। इससे कभी भी कोई गंभीर हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। इस समस्या के स्थाई समाधान और चैंबर को तुरंत दुरुस्त करवाने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में नागरिकों ने बताया कि सुलभ शौचालय के ठीक सामने बने इस सीवरेज चैंबर पर पहले सुरक्षा के लिहाज से लोहे की सलाखों वाली जाली लगी हुई थी। लेकिन समय के साथ और देखरेख के अभाव में वह जाली अब पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे चैंबर खुला पड़ा है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहाँ से दिन-रात वाहनों और राहगीरों की भारी आवाजाही रहती है। रात के अंधेरे में इस खुले चैंबर के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच रहे हैं। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि चैंबर के खुले रहने और अक्सर ओवरफ्लो होने के कारण सीवरेज की गंदगी मुख्य सड़क पर फैल जाती है। दुकान के ठीक सामने गंदगी जमा होने से आसपास के दुकानदारों का बैठना दूभर हो गया है और ग्राहकों ने भी यहाँ आना कम कर दिया है। क्षेत्र में हर समय भारी बदबू का माहौल बना रहता है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा है। ज्ञापन के माध्यम से नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस जानलेवा सीवरेज चैंबर को जल्द से जल्द नई और मजबूत जाली लगाकर बंद किया जाए। साथ ही, क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सीवरेज की नियमित सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को इस नरकीय स्थिति से राहत मिल सके। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आगे उग्र कदम उठाने को मजबूर होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है