दो मंजिला मकान की छत से गिरा 20 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में अलवर रैफर

Jul 9, 2026 - 19:02
 0
दो मंजिला मकान की छत से गिरा 20 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में अलवर रैफर

भिवाड़ी (अनिल गुप्ता) औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां किराए के मकान में रहने वाला एक 20 वर्षीय युवक दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलवर रैफर किया गया है।

  • पैर फिसलने से हुआ हादसा

घायल के परिजन महेश ने बताया कि 20 वर्षीय राज किशोर, निवासी राजाखेड़ा, भिवाड़ी की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह यहां एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता है। देर रात वह मकान की छत पर गया हुआ था, जहां अचानक पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर दो मंजिला इमारत से सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा।

  • अलवर जिला अस्पताल में उपचार जारी

भारी आवाज और युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में युवक को तत्काल भिवाड़ी के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के हाथ-पैर टूट गए हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।

भिवाड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत अलवर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का उपचार जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है