सील के फेर में 'बीमार' हुई अस्पताल की व्यवस्था, बिना मोहर लैब वाले नहीं लेते सैंपल, चक्कर काट रहे परिजन

Jun 29, 2026 - 17:40
 0
सील के फेर में 'बीमार' हुई अस्पताल की व्यवस्था, बिना मोहर लैब वाले नहीं लेते सैंपल, चक्कर काट रहे परिजन

डॉक्टरों के पास मोहर होने के बावजूद पर्ची पर नहीं लगा रहे, इमरजेंसी की तरफ दौड़ने को मजबूर मरीज

- जेएलएन अस्पताल में इलाज कम, मरीजों की दौड़भाग ज्यादा; दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण भुगत रहे खमियाजा

नागौर जिला मुख्यालय के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल में इन दिनों मरीजों का इलाज कम और चक्कर ज्यादा लग रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण मरीजों और उनके परिजनों का डॉक्टर के कमरे से लेकर जांच लैब और इमरजेंसी वार्ड के बीच फुटबॉल बनना मजबूरी बन गया है। पूरा मामला डॉक्टर की पर्ची पर लगने वाली एक अदद सील (मोहर) से जुड़ा है, जिसे लगाने में डॉक्टर लापरवाही बरत रहे हैं।

लंबी लाइनों के बाद भी राहत नहीं अस्पताल की इस कछुआ चाल और संवेदनहीन व्यवस्था के कारण मरीजों को पहले लंबी कतारों में लगकर डॉक्टर को दिखाना पड़ता है। डॉक्टर मरीज को देखने के बाद जांच तो लिख देते हैं, लेकिन पर्ची पर अपने पद की सील नहीं लगाते। जब थक-हारकर मरीज या उसके परिजन जांच करवाने लैब पहुंचते हैं, तो वहां तैनात स्टाफ बिना सील के सैंपल लेने से साफ मना कर देता है।

मजबूरी में इमरजेंसी की तरफ दौड़ लैब से दुत्कारे जाने के बाद मरीजों को मजबूरी में सील लगवाने के लिए अस्पताल के एक कोने से दूसरे कोने यानी इमरजेंसी वार्ड की तरफ दौड़ना पड़ता है। वहां से जैसे-तैसे सील लगवाने के बाद मरीज दोबारा थका-हारा लैब पहुंचता है। इस पूरी दौड़भाग में न केवल मरीज की परेशानी दोगुनी हो जाती है, बल्कि गंभीर मरीजों के इलाज में भी घंटों की देरी हो रही है।

अस्पताल में मौजूद एक पीड़ित परिजन का कहना है कि-  "डॉक्टरों के पास टेबल पर सील उपलब्ध है, लेकिन वे इसे पर्ची पर ठप्पा लगाने की जहमत नहीं उठा रहे। उनकी इस मामूली सी लापरवाही की कीमत दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को भुगतनी पड़ रही है।" 

अस्पताल प्रशासन मौन, कब सुधरेंगे हालात? हैरानी की बात यह है कि डॉक्टरों के पास उनकी सील उपलब्ध है, इसके बावजूद वे इसे पर्ची पर नहीं लगा रहे हैं। अस्पताल में रोज सैकड़ों मरीज इस अव्यवस्था का शिकार हो रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पीएमओ (PMO) तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करें और डॉक्टरों को पर्ची पर सील लगाने के सख्त निर्देश दें, ताकि मरीजों को इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से राहत मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है