मेहनत करने वाले युवाओं को ही मिल रही सरकारी नौकरी, विकसित राजस्थान की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

Jul 4, 2026 - 15:15
 0
मेहनत करने वाले युवाओं को ही मिल रही सरकारी नौकरी, विकसित राजस्थान की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

डीग (नीरज जैन) मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत शनिवार को किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिले के 592 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया तथा जिला कलक्टर मयंक मनीष ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान पचपदरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य समारोह तथा रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने नवनियुक्त कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि अब सरकारी नौकरियां केवल मेहनत और योग्यता के आधार पर मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था पर प्रभावी अंकुश लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक साथ 53,977 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, जो सरकार की युवा हितैषी सोच का प्रमाण है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ईमानदारी से जनसेवा करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगी। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किए जाने तथा भविष्य में इसे 12 हजार रुपये तक ले जाने की बात कही। उन्होंने लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि और आयुष्मान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, छोटे व्यापारियों और जरूरतमंद परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि डीग जिले में सड़क, नहर, अस्पताल, विद्यालय, कॉलेज एवं अन्य विकास कार्यों पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का अवसर है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने पचपदरा रिफाइनरी और संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को प्रदेश के विकास और रोजगार का बड़ा आधार बताते हुए कहा कि इससे पानी की समस्या वाले क्षेत्रों को भी स्थायी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि डीग जिला चिकित्सालय और डीग बाईपास निर्माण के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं। पूँछरी का लौठा क्षेत्र में 700 से 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। वहीं गुड़गांव, होम्स और भरतपुर फीडर के लिए 375 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे जिले के लगभग 85 प्रतिशत गांवों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन से हुआ। मंच संचालन वरिष्ठ सहायक उमेश चंद प्रजापति ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है