सड़क या दलदल! स्कूल मार्ग पर जलभराव से पढ़ाई ठप, कीचड़ से गुजरने को मजबूर नौनिहाल

Jul 3, 2026 - 17:15
 0
सड़क या दलदल!  स्कूल मार्ग पर जलभराव से पढ़ाई ठप, कीचड़ से गुजरने को मजबूर नौनिहाल

गढ़ी बाजना/पटपरीपुरा (भरतपुर)  एक तरफ जहां सरकार 'पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया' और बेहतर बुनियादी ढांचे के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के झिरका गांव से इन दावों की पोल खोलती एक जमीनी हकीकत सामने आई है। यहां स्कूल को जाने वाला मुख्य मार्ग इस कदर बदहाल है कि हल्की सी बारिश होते ही सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाती है। इस मार्ग पर फैले कीचड़ और गंदे पानी के भराव के कारण स्कूली बच्चों सहित आम राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

  • जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, प्रभावित हो रही शिक्षा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से ग्रामीण इस नारकीय स्थिति को झेल रहे हैं। मानसून के दौरान तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। तेज बारिश होने पर रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है, जिससे बच्चों का स्कूल पहुंचना असंभव हो जाता है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बच्चे हर दिन इस कीचड़ भरे रास्ते से जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, और जलभराव के दिनों में स्कूल न जा पाने के कारण उनकी पढ़ाई का भारी नुकसान हो रहा है।

  • वर्षों से मांग, पर प्रशासन का रवैया उदासीन

कस्बावासियों का आरोप है कि इस सड़क की मरम्मत और पक्के निर्माण को लेकर पूर्व में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। धरातल पर आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।

  • ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, जल्द सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीण श्रीभान सिंह, भगवान सिंह, वकील, निरभान, रामप्रसाद, धर्म सिंह, धर्मवीर, राजू, रविंद्र पहलवान और छीतो सहित दर्जनों क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि स्कूली बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस मुख्य मार्ग का अविलंब निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है