विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेस क्लब ने किया क्लीन मकराना, ग्रीन मकराना अभियान का आह्वान

Jun 5, 2025 - 23:17
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेस क्लब ने किया क्लीन मकराना, ग्रीन मकराना अभियान का आह्वान

मकराना (मोहम्मद शहजाद)

 विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रेस क्लब मकराना ने शहर वासियों से क्लीन मकराना, ग्रीन मकराना अभियान में भागीदारी का आह्वान किया है। इस पहल का उद्देश्य मकराना को स्वच्छ, हरित और पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनाना है। गुरुवार को मंगलाना रोड़ पर सरगम सिनेमा के पास स्थित मकराना प्रेस क्लब कार्यालय पर इस अभियान हेतु बैठक हुई। मकराना प्रेस क्लब के अध्यक्ष बिक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन की पहल नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में यह एक सतत जन आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। इसी तरह महासचिव विक्रम सिंह चौहान एवं सहसचिव मोहम्मद शहजाद ने बताया की अभियान के तहत इसमें शहर की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख क्षेत्रों की सफाई, पौधारोपण और नागरिकों में पर्यावरणीय जागरूकता फैलाने जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। कोषाध्यक्ष सलीम शाह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अगर हम आज कदम नहीं उठाएंगे, तो आने वाली पीढियां हमें माफ नहीं करेंगी। क्लीन मकराना, ग्रीन मकराना सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक मिशन है, जो जनभागीदारी से ही संभव हो पाएगा। प्रेस क्लब ने सभी सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, नगर परिषद और आम नागरिकों से इस अभियान में सहयोग कि अपील की है। अभियान की शुरुआत आगामी दिनों में एक पेड़ विधार्थी के नाम से की शुरुआत स्कूलों से की जाएगी जिसमें स्वच्छता और हरियाली का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान क्लब के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, महासचिव विक्रम सिंह चौहान, सहसचिव मो. शहजाद, कोषाध्यक्ष मो सलीम, विधिक सलाहकार एडवोकेट देवी सिंह बीका, रणजीत सिंह राजपुरोहित, युवा पत्रकार अभिमन्यु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................