डीपी में करंट दौड़ा, घर में फैला खतरा: 20 वर्षीय वारिस खान गंभीर रूप से झुलसा, अलवर जिला अस्पताल में भर्ती
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के मालखेड़ा थाना क्षेत्र के जाटोली निवासी 20 वर्षीय वारिस खान मंगलवार को करंट हादसे का शिकार हो गया। परिजनों के अनुसार, घर पर काम करते समय अचानक डीपी फुक जाने से पूरे घर के मीटर और उपकरणों में करंट दौड़ गया। वारिस कूलर बंद करने गया, तभी उसे तेज झटका लगा और उसके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। घायल के परिजन शहाबुद्दीन ने बताया कि डीपी में खराबी की जानकारी पहले नहीं थी, इसी कारण यह हादसा हुआ।

