ट्यूशन के लिए निकली 16 साल की नाबालिग लापता;  मां ने युवती समेत 3 पर दर्ज कराया नामजद मुकदमा

Mar 25, 2026 - 16:09
 0
ट्यूशन के लिए निकली 16 साल की नाबालिग लापता;  मां ने युवती समेत 3 पर दर्ज कराया नामजद मुकदमा

अलवर शहर के एक थाना क्षेत्र से 16 साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। नाबालिग की मां ने थाने में एक युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उसकी बेटी घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। चिंतित परिजन जब ट्यूशन सेंटर पहुंचे तो पता चला कि वह उस दिन वहां पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

मंगलवार को मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी की इंस्टाग्राम पर एक युवती और दो युवकों से बातचीत होती थी। मां को आशंका है कि इन तीनों ने मिलकर उसकी बेटी का अपहरण किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है और संदिग्धों की भी जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है