श्मशान घाट एवं मंन्दिर भूमि पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का किया कस्बावासियों ने विरोध
वैर (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय) कस्बा स्थित कुम्हेर गेट क्षेत्र में श्मशान घाट एवं मंन्दिर की भूमि पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने के प्रस्ताव का कस्बावासियों ने कडा विरोध जताया है। कस्बावासियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंडाधिकारी गंगाधर मीणा को सौंपते हुए अवगत कराया है कि कस्बा के कुम्हेर गेट स्थित यह भूमि लम्बे समय से श्मशान घाट एवं धार्मिक स्थल के रूप में उपयोग में ली जा रही है। इस भूमि में बने श्मशान घाट में काफी लम्बे समय से हिन्दू समाज के लोग अपने दिवंगत परिजनों का अन्तिम संस्कार करते हुए चले आ रहे हैं। ऐसे स्थान के समीप गन्दगी एवं मानव मल का प्लांट स्थापित किया जाना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कदम है। मन्दिर भूमि पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में पार्क लगाए जाने का प्रस्ताव लिया जा चुका है। एवं हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत यहां वृक्षारोपण कार्य भी नगरपालिका द्वारा कराया जा चुका है।
नगरपालिका पार्षद मुकेश कुमार सैनी एवं सुनील कुमार ने बताया कि यदि इस भूमि पर गन्दगी एवं मानव मल प्लांट स्थापित किया गया तो श्मशान घाट एवं मंन्दिर में आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैलने से वातावरण भी दूषित होगा।
कस्बावासियों ने ज्ञापन देकर मांग की है कि श्मशानघाट एवं मंन्दिर की भूमि पर किसी भी प्रकार का प्लांट स्थापित नहीं किया जाए। एवं तत्काल इस संबंध में आदेश जारी किए जाएं ।बयाना गेट स्थित जखीरा वाले बाग में भी नगरपालिका प्रशासन द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाना है। आपको बता दें कि जखीरा वाले बाग रानी वाले बांध की पाल से जुडा हुआ है। रानी वाले बांध में बर्षा ऋतु के मौसम में पानी का भराब होता है जिससे बर्षा ऋतु के पश्चात कृषि भूमि की सिंचाई की जाती है।बर्षा ऋतु में बांध की पाल से पानी का रिसाव भी हुआ था जिसको प्रशासन ने सही कराया। लेकिन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने वाली एजेंसी ने बांध की पाल को भी बिना सिंचाई विभाग की अनुमति लिए काट दिया है। रानी वाला बांध सिंचाई विभाग के अधीन है। इस मौके पर पार्षद सोहनलाल पहलवान, सतीश चंद सैनी, मानसिंह सैनी रामखिलाडी मौजूद थे।