'अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन' का ऐतिहासिक आयोजन

Feb 22, 2026 - 19:18
 0
'अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन' का ऐतिहासिक आयोजन

भरतपुर (विष्णु मित्तल) जिला अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में आज 22 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से काली बगीची स्थित गिरीश रिसोर्ट में 'अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन' का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय बंसल, भरतपुर सहायक कलेक्टर पायल जैन, परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, महामंत्री मुकेश सिंघल, महिला महामंत्री बबीता अग्रवाल ने शिरकत की। पूर्व विधायक विजय बंसल ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से राष्ट्र निर्माण और सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है; परिचय सम्मेलन जैसे मंच न केवल वैवाहिक चयन को सुगम बनाते हैं, बल्कि आपसी मेल-जोल से समाज की जड़ों को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं।

 उन्होंने समाज के युवाओं से अपनी गौरवशाली परंपराओं को संजोने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया। इसी कड़ी में सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने अपने विस्तृत संबोधन में बढ़ती हुई फिजूलखर्ची पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिकता के नाम पर विवाह आयोजनों में होने वाला अपव्यय रोकना अनिवार्य है। उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे बच्चों की शिक्षा और संस्कारों को आधार मानकर सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा शुरू करें, ताकि समाज के हर वर्ग के लिए वैवाहिक प्रक्रिया गौरवपूर्ण और सुलभ हो सके।
समारोह के दौरान अतिथियों का सम्मान माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा 'अग्रवाल विवाह योग्य युवक-युवती विवरण' स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया, जिसमें पंजीकृत प्रत्याशियों के विवरण को संकलित किया गया है। सम्मेलन का सबसे प्रमुख केंद्र बिंदु परिचय सत्र रहा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 600 युवक-युवतियों का पंजीकरण कर उनका परिचय कराया गया। इस सत्र का संचालन स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश सिंघल, महिला महामंत्री बबीता अग्रवाल और परिचय सम्मेलन की जिलाध्यक्ष प्रीति कंसल, महासभा की महिला जिलाध्यक्ष शालिनी मित्तल ने किया, जिन्होंने मंच से एक-एक प्रत्याशी की योग्यता और उनकी प्राथमिकताओं को समाज के सामने रखा। कार्यक्रम का अत्यंत ओजस्वी मंच संचालन बालकिशन बंसल एवं मोनिका बंसल द्वारा किया गया।

 आगंतुकों की सुविधा के लिए पंजीकरण की कमान विष्णु लोहिया, दीन दयाल गुप्ता, मोहन लाल मित्तल, विष्णु गर्ग, नरेंद्र सिंघल, रामनिवास अग्रवाल, युवराज, सचिन मित्तल, ओम प्रकाश गुप्ता एवं उनकी टीम ने पूरी तन्मयता से संभाली। कार्यक्रम के समापन पर जिला महामंत्री मुकेश सिंघल ने दूर-दराज से आए सभी परिवारों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए सफल आयोजन की बधाई दी। इस गौरवशाली अवसर पर मनीष गर्ग, नवरत्न गर्ग, हेमराज गोयल, भूपेंद्र गर्ग, महेश गुप्ता, विनोद मेडिकल, सतीश मित्तल, प्रदीप आर्य, विनय दमदमा, ओमप्रकाश सिंघल, महेश सिंघल, सीमा मित्तल, सुषमा गोयल, निशा गोयल, पारुल गोयल, मीनू गोयल, अंजू मित्तल, सुषमा सिंघल, निधि गोयल, रंजना अग्रवाल, फूल चंद गर्ग, संजीव गुप्ता, गिरधारी गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, राकेश मित्तल, पहलाद गुप्ता, गोविंद गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, एसपी जिंदल एवं भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा की सभी 39 इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री, महिला इकाई एवं युवा टीम के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................