ग्रामीण रोड कट रिपेयर के लिए चलाया जा रहा है सघन अभियान

Mar 30, 2026 - 18:49
 0
ग्रामीण रोड कट रिपेयर के लिए चलाया जा रहा है सघन अभियान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के कट को रिपेयर के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न एजेन्सी यथा पीएचईडी, बीएसएनएल, फाईबर केबिल को डालने के लिये सड़कों पर लगाये गये कटों की मरम्मत की जा रही है। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने सोमवार को वीडियो काँफ्रेस के माध्यम से संबन्धित विभागों की बैठक लेकर सरकार की मंशा के अनुरूप सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कांे की मरम्मत कार्य गुणवत्ता से कराते हुए कार्य सम्पन्न होने पर फोटो लेकर स्थान का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा करायें गए कार्यों की जानकारी ली तथा ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाकर शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों की सूचना संकलित कर अधीक्षण अभियन्ता सानिवि कोे राज्य सरकार को रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। 
अधीक्षण अभियन्ता रिद्धिचंद मीना ने बताया कि 1 अप्रैल तक जिले भर में विशेष सघन अभियान चलाकर सभी सड़कों के कटों की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान सभी सड़कों कट बन्द होने तक चलेगा। संबंधित विभाग कार्य पूर्णता के समय फोटो भिजवाएंगे तभी कार्य पूर्ण माना जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................