कठूमर ब्लॉक में पालनहार योजना के लाभार्थी सत्यापन करवाएं, नहीं तो रुक जाएगा भुगतान

Nov 6, 2025 - 13:50
 0
कठूमर ब्लॉक में पालनहार योजना के लाभार्थी सत्यापन करवाएं, नहीं तो रुक जाएगा भुगतान

अलवर (दिनेश लेखी) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कठूमर  द्वारा पालनहार योजना के तहत कठूमर ब्लॉक के लाभार्थियों को सत्यापन के लिए शैक्षणिक सत्र में वार्षिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है। वर्ष 2025-26 के लिए यह प्रक्रिया जुलाई 2025 से प्रारंभ हो चुकी है।

कठूमर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि कठूमर ब्लॉक में पालनहार के 1369 लाभार्थी है। जिनके 2542 बच्चे है। जिनका पालनहार योजना में पंजीकृत है। पालनहार के सभी लाभार्थियों को मई 2025 तक भुगतान कर दिया गया है बाकी अभी शेष चल थहा है। इनमें  से 312 लाभार्थियो ने अभी तक सत्यापन नही कराया। इन सभी लाभार्थियों को फोन के द्वारा तथा स्कूलों के माध्यम से सूचना दे दी गई है। फिर भी नवीनीकरण नहीं करवाने की स्थिति में लाभार्थियों को दी जाने वाली सहायता राशि रोक दी जाएगी। 
सभी लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का विद्यालय प्रमाण पत्र (सत्र 2025-26) लेकर नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर नवीनीकरण अवश्य करवाएं ताकि इस वर्ष का भुगतान नियमित रूप से प्राप्त हो सके। अधिक जानकारी के  लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय, मसारी रोड कठूमर में संपर्क किया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................