मिसेज राजस्थान जया चौहान के भीलवाड़ा आगमन पर किया भव्य स्वागत-सम्मान
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) जयपुर के जी स्टूडियों में आयोजित मिसेज इंडिया सीजन 5 की प्रतियोगिता में जया चौहान ने मिसेज राजस्थान का खिताब जीतने के बाद आज भीलवाड़ा आगमन पर विजय सिंह पथिक नगर स्थित उनके निवास स्थान पर कई सैकड़ों परिवारजनों व मोहल्लावासियों ने पुष्पवर्षा व आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़ों पर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर सभी परिवारजनों व मोहल्ले की महिलाओं ने फूलों का गुलदस्ता व माला पहनाकर मिसेज राजस्थान बनने की बधाई दी। जैसे ही जया चौहान अपने निवास स्थान पहुंची, वहां परिवारजनों ने आरती उतारकर आगवानी की। तत्पश्चात् जया चौहान ने अपने परिवारजनों व बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर जया चौहान ने कहा कि मेरे लिए यह गौरव का क्षण है। इस जीत की उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता व ससुराल पक्ष के परिवारजनों की आभारी हूं, कि उन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए न बल्कि सहयोग किया, बल्कि मुझे प्रोत्साहित भी करते रहे। इस सम्मान के अवसर पर जया चौहान के पिता गोपाल लाल माली ने कहा कि जया चौहान के मिसेज राजस्थान बनने पर हमें बहुत ही गर्व है और जया ने अपने परिवार, समाज व शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएं विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है और हर क्षेत्र में अंग्रणी भूमिका निभा रही है।
स्वागत सम्मान के अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, प्रवक्ता मधु लोढा, माली सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली, फूले सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकर लाल गोयल, नानूराम गोयल, राजेश जीनगर, राजकुमार गोयल, बालगोविन्द व्यास, लालाराम गोयल, संजय शर्मा, माली सैनी कर्मचारी संस्था के सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, शंभुप्रसाद माली, मोहन बुलिवाल, मुकेश बुलिवाल, मनीष चौहान, कमलेश माली, मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल, शोभालाल माली, गणपत महावर, चौथमल रागस्या सहित कई सैकड़ों महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे।