खैरथल में निशुल्क नेत्र शिविर में 217 नेत्र रोगियों की जांच व 54 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया चिन्हित

Dec 25, 2025 - 10:52
 0
खैरथल में निशुल्क नेत्र शिविर में 217 नेत्र रोगियों की जांच व 54 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया चिन्हित

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) स्वामी संत हिरदाराम पुष्कर राज के आशीर्वाद से स्वामी संत सिद्ध भाऊ के आशीर्वाद व उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में जीव कल्याण सेवा समिति रजि.व सहाय हॉस्पिटल के तत्वाधान में 303वा विशाल नि:शुल्क नेत्र मेडिकल शिविर का आयोजन  गुरुवार को अर्जुन हॉस्पिटल 40 फुटा रोड खैरथल में लगाया गया इस शिविर के महासचिव राजकुमार केसवानी ने बताया शिविर में सहाय हॉस्पिटल ने नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा 217 लोगों की नि:शुल्क आंखों की जांच कर दवाइयां दी गयी व 85 लोगों को नज़र के चश्मे दिये गये 54 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता  और दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जमुना दास आहूजा  ने 15 लोगों को अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की करेंगे इस शिविर में हैल्थ केयर विशेषज्ञ गीत गुप्ता, रूबी गुप्ता, सपना गुप्ता, किरण गुप्ता अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की शिविर सेवाकर्ता कशिश बोदवानी ने बताया इस शिविर में जिन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया उन मरीजों को जयपुर लेकर जाया जाएगा जहां डॉ.सहाय व उनकी सहयोगी टीम द्वारा नि:शुल्क  मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा मरीजों का रहना, खाना, पीना बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा ।
जीव कल्याण सेवा समिति  सेवाकर्ता जमनादास आहुजा, शालू केसवानी, नन्द किशोर शखरानी, सरिता नानकानी, प्रकाश जया नैनानी, दिनेश, हर्षिता मोतियानी, तुषार नैनानी, कुलविंदर सिंह, तरुण मैटवानी डॉ.पायल शेवानी, देवआनंद योगिनी नैनानी, रमाकांत, रुक्मणि दिशा, ओझल, राज , टपू, रछीत अमरवानी ने सहयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................