3 जनवरी 2026 को शाकंभरी माता के प्राकट्य दिवस पर निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा

Dec 25, 2025 - 10:59
 0
3 जनवरी 2026 को शाकंभरी माता के प्राकट्य दिवस पर निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा

उदयपुरवाटी (सुमॆर सिंह राव) शहर के घूमचक्कर  स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय प्रांगण में राजयोगिनी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन के द्वारा  स्वस्थ एवं तनावमुक्त खुशनुमा जीवन शैली के लिए सकारात्मक चिंतन के सिद्धांतों को समझने के पश्चात दर्जनों महिलाओं ने एकत्रित होकर अगाध श्रद्धा एवं भावना के साथ मंगल गीत गाते हुए शाकंभरी मां के प्राकट्य दिवस पर निकलने वाली  यात्रा के लिए चूंदड़ियों पर गोटा एवं बूटियां  लगाई । शाकंभरी कुटुम्ब परिवार की ओर से निकलने वाली आठ हजार फीट लंबी इस चुनरी यात्रा की तैयारी उदयपुरवाटी के अलावा आसपास के गांव में भी बहुत ही जोर शोर से चल रही है । इस चुनरी यात्रा में स्थानीय समुदाय  के अलावा देश-विदेश के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में मीना सैनी, बिमला देवी, केसर स्वामी, इंद्रा असवाल, नीलम शर्मा, तारा जांगिड़, अंजना तुंगरीया, प्रेम स्वामी सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................