कांकरोली में भर्तहरी एवं सत्यवान- सावित्री जैसे ऐतिहासिक प्रसंगों पर रागनियों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
कठूमर (दिनेश लेखी) श्री 1008 भवादास बाबा की समाधि के तत्वावधान में मकर संक्रांत के उपलक्ष्य में कांकरौली गांव में शनिवार को दो दिवसीय विशाल रागनी कंपीटिशन का शुभारंभ हुआ। रागनी को देखने आस पास के गांवों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह आयोजन सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक रहा।
पूर्व सरपंच प्रकाश चौधरी ने बताया कि हरियाणा से आई दीपा चौधरी एंड पार्टी तथा अनिल बैसला एंड पार्टी ने पिंगला, भर्तहरी एवं सत्यवान– सावित्री जैसे ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित रागनियों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रागनी प्रतियोगिता में अजीत बैसला, पंडित उमाशंकर, कोमल चौधरी, छाया चौधरी एवं लोकेश चौधरी सहित कई कलाकारों ने सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे।
आयोजन के दूसरे दिन रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव संजना जाटव रागनी प्रतियोगिता में शिरकत करेगी और क्षेत्रवासियों से संवाद करेंगी।


