मकान की छत पर चढ़ा नन्दी, ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा
सकट (अलवर) क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रुढ़ी की कोठी ढाणी में मकान की छत पर चढ़ा नन्दी ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। मकान की छत पर चढ़े नन्दी को लोगों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा। सकट सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी ने बताया कि नारायणपुर गांव की रूढ़ी की कोठी ढाणी में मंगलवार रात्रि को एक सूने मकान की छत पर एक नन्दी सिढ़ीयों के सहारे चढ़ गया।
लेकिन छत से नीचे उतरने में नाकाम रहा। सर्द भरे मौसम में नन्दी रात भर छत के ऊपर घूमता रहा। बुधवार सुबह लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नन्दी को रस्सीयो के सहारे सकुशल नीचे ऊतारा मकान के ऊपर नन्दी के चढ़ जाने की घटना गांव सहित आस-पास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जो कि लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई थी, इस दृश्य को देखने के लिए महिला-पुरूषों की भीड़ लगी रही।

