कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी ललित यादव ने किया राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र का दौरा

Mar 31, 2024 - 21:05
 0
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी ललित यादव ने किया राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र का दौरा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) 

 इंडियन नेशनल कांग्रेस  अलवर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित यादव ने आज राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। लक्ष्मणगढ़ आगमन पर नगर पालिका के जालूकी रोड पर ललित यादव , क्षेत्रीय विधायक  मांगीलाल मीणा , अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश मिश्रा का साफाबंधन कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता
भगवान सहाय विजय पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, अख्तर हुसैन, मंगतूराम विजय पूर्व सरपंच,हनीफ खान, रिहान खान,तोताराम शर्मा, विजय चावला, लालाराम सैनी, चेतराम प्रजापत आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे, 
   उपस्थित समुदाय के बीच इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी ललित यादव ने हाथ जोड़कर आने वाली 19 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, लोकतंत्र को खत्म करने के मोदी सरकार के प्रयासों और सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ललित यादव को लोकतंत्र की रक्षा, विकास एवं सद्भावना के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर राष्ट्र के विकास में सहयोग करें।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................