एडीएम सिटी का महिला अधिकारिता कार्यालय में आकस्मिक निरीक्षण, अकारण अनुपस्थित कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश

Feb 26, 2026 - 19:50
 0
एडीएम सिटी का महिला अधिकारिता कार्यालय में आकस्मिक निरीक्षण, अकारण अनुपस्थित कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने गुरुवार प्रातः 10ः15 बजे उपनिदेशक, महिला अधिकारिता कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपनिदेशक, महिला अधिकारिता राजेश कुमार कार्यालय में उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलक्टर द्वारा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया तथा कार्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मौके पर सहायक लेखाधिकारी प्रथम ओमप्रकाश मीना, सूचना सहायक रोहिताश सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी माधोसिंह  एवं वरिष्ठ सहायक लोकेन्द्र शर्मा अनुपस्थित पाए गए।
उपस्थिति पंजिका के अनुसार ओमप्रकाश मीना, रोहिताश सिंह एवं माधोसिंह 24 फरवरी 2026 से लगातार अकारण अनुपस्थित हैं। इस पर अतिरिक्त कलक्टर ने उपनिदेशक, महिला अधिकारिता को निर्देशित किया कि संबंधित कार्मिकों को अकारण अनुपस्थिति के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। साथ ही कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाए।
उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, समयपालन एवं उत्तरदायित्व सर्वाेपरि है तथा आमजन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त कार्यालय में बिखरे हुए राजकीय रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप से सूचीबद्ध कर क्रमानुसार संधारित एवं साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिए गए। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है