रशियन स्काउट गाइड के साथ भरतपुर स्काउट गाइड दल हुआ सम्मिलित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली पर बुधवार को रशियन स्काउट गाइड दल के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं शैक्षिक कार्यक्रम के तहत राजस्थान प्रदेश से प्रथमबार भरतपुर के 7 स्काउट, 3 रेंजर ने सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट) प्रकाश चंद सुमन के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर सहयोग प्रदान किया।
राजस्थान दल में अलवर के रोवर रेंजर भी सम्मिलित हुए। प्रारंभ में गार्ड ऑफ ऑनर से अतिथियों का स्वागत किया इसके उपरांत राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भरतपुर से स्व. श्री रामजीलाल स्वर्णकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हेर के स्काउट जसवंत, वीरेंद्र कुमार, कप्तान, कृष्णा, रौनक, हर्षवर्धन देव सहित लक्ष्मीबाई ओपन रेंजर टीम की रिया कर्दम, हेमलता, शिवांगी कर्दम ने प्रकाश चंद सुमन के नेतृत्व में भाग लिया*


