भुसावरी अग्र परिवार का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव , भरतपुर में जुटेंगे समाज के बंधु

Nov 11, 2026 - 18:07
 0
भुसावरी अग्र परिवार का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव , भरतपुर में जुटेंगे समाज के बंधु

भरतपुर (विष्णु मित्तल):

भरतपुर शहर में निवासरत कस्बे भुसावर के मूल निवासियों द्वारा भुसावरी अग्र परिवार के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज के बंधुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अभिनंदन मैरिज होम में होगा आयोजन:

आयोजक ओमप्रकाश गुप्ता (अचार वाले) ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे पाईबाग स्थित अभिनंदन मैरिज होम में दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भरतपुर शहर में लंबे समय से रह रहे भुसावर के सभी अग्रवाल बंधु और परिवारजन शिरकत करेंगे।

पदाधिकारी भी होंगे शामिल:

इस स्नेह मिलन समारोह में भुसावर से विशेष रूप से अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान समाजबंधु परस्पर दीपावली की शुभकामनाएं साझा करेंगे और अन्नकूट प्रसादी ग्रहण कर सामाजिक एकजुटता का संदेश देंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................