गोविंदगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोरी घायल: प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर; सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग

Mar 13, 2026 - 16:23
Mar 13, 2026 - 16:36
 0
गोविंदगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोरी घायल: प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर; सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग

गोविंदगढ़ में जालूकी रोड पर ग्रामीण बैंक के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय किशोरी घायल हो गई। राहगीरों और दुकानदारों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को अलवर रेफर कर दिया गया।

घायल किशोरी की पहचान रामबास निवासी सोनम सैनी (19) पुत्री श्रीपाल सैनी के रूप में हुई है।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर हो रहे अस्थायी अतिक्रमण के कारण रोडवेज बसें भी सड़क पर खड़ी रहती हैं। छोटे-मोटे वाहन भी अव्यवस्थित तरीके से खड़े हो जाते हैं, जिससे रास्ता जाम हो जाता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

दुकानदारों के अनुसार, गोविंदगढ़ कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड होने के बावजूद वहां से बसें संचालित नहीं होती हैं। बस स्टैंड पर गंदगी और गंदा पानी भरा रहता है, जिस पर रोडवेज प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है