100 साल की हुई हरबाई देवी-परिवार के सदस्यों ने 100 साल पूरे होने पर बड़े ही धूमधाम से केक काटकर जन्मदिन मनाया

Aug 3, 2023 - 15:49
Aug 3, 2023 - 17:54
 0
100 साल की हुई हरबाई देवी-परिवार के सदस्यों ने 100 साल पूरे होने पर बड़े ही धूमधाम से केक काटकर जन्मदिन मनाया

बानसूर,अलवर

बानसूर के ग्राम पंचायत सबलपुरा की बुजुर्ग हरबाई देवी के 100 वर्ष पुरे करने पर परिवार के लोगों ने 100 वा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बुजुर्ग हरबाई देवी के परिवार 20 सद्स्य है और हरबाई देवी ने अपने 100 वा जन्मदिन सभी परिवार के सदस्यो के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया।

हरबाई देवी के तीन पूत्र और दो बेटियां है। जिसमें बडा पूत्र माडाराम खेती बाड़ी करते हैं और दुसरे नंबर के दुर्गा प्रसाद अध्यापक और सबसे छोटे पुत्र कैलाश चन्द यादव भारतीय सेना रिटायर कैप्टन है। हरबाई देवी अपना 100 वा जन्मदिन अपने पुरे परिवार के साथ मनाकर बेहद खुश हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow