दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे: अलवर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 24 घंटे का सफर अब 12 घंटे में होगा पूरा

May 1, 2026 - 19:34
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे: अलवर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 24 घंटे का सफर अब 12 घंटे में होगा पूरा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) देश में इस समय हाईवे और एक्सप्रेसवे का काम लगातार आगे बढ़ रहा है, और लोग भी इन सुविधाओं का आराम से इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या उस खास एक्सप्रेसवे के बारे में जानते हैं, जो एक साथ 6 राज्यों को जोड़ता है? यह एक्सप्रेसवे लगभग 1350 किलोमीटर लंबा है। साथ ही, इसे देश की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जाता है।

हम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की बात कर रहे हैं। यह आधुनिक एक्सप्रेसवे देश की राजधानी नई दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ता है। लगभग 1350 किलोमीटर लंबी यह सड़क भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनने जा रही है। और इसका विकास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

 पहले इस दूरी को तय करने में लगभग 24 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह यात्रा लगभग 12 से 13 घंटे में पूरी हो सकेगी। इस बदलाव से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि माल ढुलाई और व्यापार को भी नई गति मिलेगी।
यह एक्सप्रेसवे हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से होकर गुजरता है, जिससे इन क्षेत्रों के आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में यह एक्सप्रेसवे 8 लेन का है, लेकिन इसका डिजाइन इस तरह से किया गया है कि भविष्य में यातायात बढ़ने पर इसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।
इसकी खास बात यह है कि इसका निर्माण 'ग्रीनफील्ड टेक्नोलॉजी' के जरिए किया जा रहा है, यानी एक बिल्कुल नई और सीधी सड़क विकसित की गई है। सुविधाओं की बात करें तो इस एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, विश्राम स्थल, पेट्रोल पंप और आपातकालीन सेवाओं जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह एक्सप्रेसवे न केवल दूरी कम करेगा, बल्कि राजस्थान अलवर जिले सहित भारत के बुनियादी ढांचे को एक नई पहचान भी देगा।
यदि लंबी दूरी गाड़ी से तय करना पसंद है, तो एक्सप्रेस वे आपके लिए है। यहां लॉन्ग रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। हालांकि सड़क सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................