तिलचिवी में टेनिस बॉल नाईट टूनामेन्ट का शुभारम्भ; जीवन में खेलकूद का महत्व - बहादुर सिंह कोली

May 27, 2026 - 14:21
 0
तिलचिवी में टेनिस बॉल नाईट टूनामेन्ट का शुभारम्भ; जीवन में खेलकूद का महत्व - बहादुर सिंह कोली

हलैना( विष्णु मित्तल) ग्राम पंचायत हलैना के गांव तिलचिवी में राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट नाईट टूनामेन्ट-2026 प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्षेत्रिय विधायक बहादुर सिंह कोली के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह पथैना, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द्रपाल सिंह, नगर पालिका वैर के निवर्तमान चेयरमेन विष्णु महावर, नगर पालिका भुसावर के निवर्तमान उपाध्यक्ष धीरज पाण्डेय, पूर्व उपाध्यक्ष पुष्कर पाण्डेय, पंचायत समिति सदस्य दामोडा पहलवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजवीर सिह बेरी, भाजपा शहर मण्डल वैर अध्यक्ष सन्तोष धाकड, सरसैना के पूर्व सरपचं त्रिलोकीनाथ शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य इन्दल सिंह जाट, पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता रहे। जबकि अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेन्द्र सिंह टन्टा ने की। विधायक कोली ने कहा कि जीवन में खेलकूद का महत्व है, इनसे शरीर निरोगी बनता है।  

खेल हमारे जीवन का एक एहम हिस्सा हैए यह हमारे शारीरिक एवम्  मानसिक दोनो ही विकास का श्रोत है यह हमारे शरीर के रक्त परिसंचरण मे सहायक हैए वही दूसरी ओर हमारे दिमागी विकास मे लाभकारी हैण् खेल व्यायाम का सबसे अच्छा साधन माना जाता है। खेल ही हमारे शरीर को हस्ट.पुस्ट गतिशील एवं स्फूर्ति प्रदान करने मे सहायक होते हैण्एक सफल इंसान के लिए चाहिए कि वह मानसिक तथा शारीरिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेए मानसिक विकास की शुरुआत हमारे स्कूल के दिनो से होना प्रारंभ हो जाती है किंतु शारीरिक विकास के लिए व्यायाम ज़रूरी है जो हमे खेलो के माध्यम से प्राप्त होता है।

कार्यक्रम के संयोजक गजेन्द्र टन्टा ने बताया कि गांव तिलचिवी में ओपन राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट नाईट टूनामेन्ट-2026 प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्षेत्रिय विधायक बहादुर सिंह कोली ने किया। पहला मैच भुसावर एवं कुटीन के मध्य खेला गया। जिसमें राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली की 50 से अधिक टीम भाग ले रही है। विजेता टीम को 51 हजार नगद एवं शील्ड तथा उप विजेता को 21 हजार एवं शील्ड प्रदान की जाऐगी। प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर करतार डागुर सरपचं, रोहित डागुर सरपचं, राजेश सरपचं, पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता, पूर्व पंच विनोद मित्तल, थानसिंह सिनसिनवार, रवि कुमार फौजदार, कमल सिंह, भरत सिंह, भगवान सिंह काका, देवेन्द्र मित्तल, राकेश गोयल आदि का सम्मान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है