भीलवाड़ा की बेटियों ने रचा इतिहास: राज्य सब जूनियर हैंडबॉल में सिल्वर, फाइनल में 1 गोल से चूका स्वर्ण

May 27, 2026 - 14:22
 0
भीलवाड़ा की बेटियों ने रचा इतिहास: राज्य सब जूनियर हैंडबॉल में सिल्वर, फाइनल में 1 गोल से चूका स्वर्ण

भीलवाड़ा: (राजकुमार गोयल,) खेल नगरी भीलवाड़ा की बेटियों ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। अजमेर में सम्पन्न 31वीं राजस्थान राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। स्वर्णिम सफलता मात्र 1 गोल से दूर रह गई।

जिला हैंडबॉल संघ के सचिव तेजप्रताप सिंह ने बताया कि भीलवाड़ा की बालिकाओं ने पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी टीमों पर दबदबा बनाए रखा। क्वार्टर फाइनल में भरतपुर को 6-0 से करारी शिकस्त दी। सेमीफाइनल में मजबूत मानी जा रही हनुमानगढ़ की टीम को 16-10 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री की।

फाइनल मुकाबला गंगानगर के साथ कांटे का रहा। मैच के अंतिम क्षण तक दोनों टीमें बराबरी पर संघर्ष करती रहीं। आखिरी मिनट में गंगानगर ने 1 गोल की बढ़त बना ली और भीलवाड़ा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दर्शकों ने भीलवाड़ा की टीम के जुझारूपन की जमकर सराहना की।

टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि "बेटियों ने पूरे प्रदेश में भीलवाड़ा का नाम रोशन किया है। ये पदक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।" राजस्थान राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष  एवं जिला हैंडबॉल संघ के संरक्षक  विश्वजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन व सफल प्रयासों का ही परिणाम है कि भीलवाड़ा विगत वर्षों से राज्य स्तर पर लगातार पदक जीत रहा है। उन्हीं की वर्षों की मेहनत से आज भीलवाड़ा हैंडबॉल का गढ़ बन चुका है। कोषाध्यक्ष भारत सुवालका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षक को बधाई दी एवं संरक्षक महोदय का आभार व्यक्त किया।

रजत पदक विजेता टीम: सुमन सुथार (कप्तान), कृष्णा शर्मा, नव्या तेली, गुलाबी तेली, गंगा जाट, अन्नु कुमारी शर्मा, अदिति बंजारा, आद्या शर्मा, राजलक्ष्मी बसीटा, अनुष्का मेघवंशी, ममता योगी, रविना योगी।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है