जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी; 4 राज्यों का वांछित और 29 मुकदमों का शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ शरीफ तिहाड़ जेल से गिरफ्तार

May 30, 2026 - 19:27
May 30, 2026 - 19:48
 0
जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी; 4 राज्यों का वांछित और 29 मुकदमों का शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ शरीफ तिहाड़ जेल से गिरफ्तार

जयपुर विकास आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण के निर्देशानुसार मुरलीपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजनी के चार मामलों में वांछित चल रहे शातिर अंतरराष्ट्रीय/अंतरराज्यीय अपराधी शाहरुख उर्फ शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती, चोरी, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कुल 29 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर जयपुर लेकर आई है।

आरोपी पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती, चोरी, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि पीड़ित सज्जन अग्रवाल साल 2025 की 28 दिसंबर को परिवार सहित गांव में एक कार्यक्रम में गए थे। 1 जनवरी 2026 को घर लौटने पर मकान के मुख्य और अंदरूनी दरवाजों के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में नकदी और जेवरात चोरी होना सामने आया। इस संबंध में मुरलीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले दो आरोपियों फैजल और अलादीन खान को गिरफ्तार कर ज्यूडिशल कस्टडी (जेल) में भिजवा दिया था, जबकि मुख्य आरोपी शाहरुख उर्फ शरीफ फरार चल रहा था। तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शाहरुख उर्फ शरीफ दिल्ली के शाहीन बाग थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद है। इसके बाद मुरलीपुरा थाना पुलिस ने न्यायालय से प्रॉडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को जयपुर लाकर पूछताछ की। जांच में आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज चार नकबजनी के मामलों में वांछित था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की गई थी। आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ शरीफ (30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद उमर, मूल निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान निवासी पुराना मुस्तफाबाद, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शाहरुख उर्फ शरीफ के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 29 मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। कई मामलों में न्यायालय में सुनवाई लंबित है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य अपराधों एवं चोरी के माल की बरामदगी को लेकर अनुसंधान आगे बढ़ाया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................