सुख सेवा संस्थान ने किया ग्यारह मातृशक्तियों को किया सम्मानित; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन
चित्तौड़गढ़ (राजकुमार गोयल) सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा 8 मार्च 2025 रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्यारह मातृशक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान ने सभी मातृशक्तियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया और अपने उद्बोधन में कहा कि बिना महिलाओं के हम समाज की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अगर समाज में महिला सशक्त होगी तभी समाज और देश मजबूत बनेगा।
संस्थान काउंसलर प्रभात शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मानित नारी शक्ति ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व बाल कल्याण समिति अध्यक्षा एवं समाज सेविका प्रोफ़ेसर (डॉ.) सुशीला लड्ढा ने इस अवसर पर कहा कि नारी समाज की रीड की हड्डी है और नारी का सम्मान सर्वोपरि है। महिला अपने सम्मान के खातिर अपने जान भी दांव पर लगा देती है। उन्होंने इलाजरत मरीजों को इतिहास की कई महिलाओं के उदाहरण देकर उनका उनका मनोबल बढ़ाया। डॉ दर्शना मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधी आबादी पूरे देश में महिलाओं की है और अगर महिला आत्मनिर्भर बनेगी तो समाज में उसका मान बढ़ेगा। साथ ही इलाजरत मरीजों को उन्होंने कहा कि अपने परिवार की महिलाओं का आदर सम्मान करे और अगर आप नशा नहीं करेंगे तो उनका भी मान बढ़ेगा। योग प्रशिक्षक वंदना वैष्णव ने इलाजरत मरीजों को दैनिक रूप से योग और मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वह हमेशा अच्छे कामों में व्यस्त रहें और नशे से दूर रहें। दिशा दशोरा और डिंपल गुजर ने भी इलाजरत मरीजों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया और अपने परिवार को सुचारू रूप से चलाने के लिए टिप्स बताएं।
इस अवसर उपस्थित ईशा कंवर ने भी जिंदगी प्यार का गीत है गाना गाकर जिंदगी को इस दिशा में जीने के लिए संदेश दिया।
इन मातृशक्तियों हुआ सम्मान
संस्थान कोऑर्डिनेटर व कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार चेचानी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व बाल विकास समिति अध्यक्ष शिक्षाविद प्रोफेसर डॉक्टर सुशीला लड्ढा, एक्यूप्रेशर चिकित्सक व समाज सेविका डॉ. दर्शना मेहता का सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, योग प्रशिक्षक वंदना वैष्णव आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु डॉ. मीनाक्षी शर्मा पर्यावरण व पशु प्रेमी असहाय पशुओं की सेवा करने हेतु उल्लेखनीय कार्य, शिवानी माहेश्वरी को बेजुबान जानवरों के पालन पोषण व इलाज में उल्लेखनीय कार्य हेतु, दिशा दशोरा वृद्धजनों की सहायता हेतु , श्रीमती हरदीप कौर सामाजिक कार्यों में योगदान हेतु गुणवन्ती व्यास आकाशवाणी चित्तौड़गढ़ उद्घोषिका, नवोदित गायिका ईशा कंवर, डिंपल गुर्जर को उल्लेखनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र के नए कैंपस महाराणा प्रताप सेतु, चामटी खेड़ा रोड, हर्ष नगर में आयोजित इस आयोजन में मोहल्ले की मातृशक्तियों का भी सम्मान किया गया जिसमें सीमा शर्मा, कल्पना जी, रेखा जी सहित अन्य महिलाएं भी शामिल रही। कार्यक्रम में संस्थान उपाध्यक्ष शोएब पठान, संस्थान सदस्य जितेंद्र सिंह तोमर, विनय पालीवाल, चैन सिंह भाटी, गोविंद, कन्हैया लाल, इशाक, पवन, कमलेश, शोहेब, दीपक इत्यादि का सहयोग रहा।