गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर एवं द आइंस्टीन एकेडमी, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘माई सिटी टॉपर्स’ सम्मान समारोह आयोजित; 200 से अधिक मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Jun 1, 2026 - 11:39
 0
गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर एवं द आइंस्टीन एकेडमी, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘माई सिटी टॉपर्स’ सम्मान समारोह आयोजित; 200 से अधिक मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (GITS), उदयपुर एवं द आइंस्टीन एकेडमी, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में ‘माई सिटी टॉपर्स’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले भीलवाड़ा जिले के 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा अन्य छात्रों को जीवन में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. पी.के. जैन तथा विशिष्ट अतिथि गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के फाइनेंस कंट्रोलर श्री बी. एल. जांगिड़ रहे।

विद्यार्थियों को ऊर्जावान संदेश देते हुए मुख्य अतिथि डॉ. पी.के. जैन ने कहा कि अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जीवन में सफलता का एकमात्र पैमाना नहीं हैं। विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स, डिफेंस, सिविल सर्विसेज सहित आधुनिक युग के उभरते क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डेटा साइंस में उपलब्ध सुनहरे अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि बी.एल. जांगिड़ ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों की स्वाभाविक रुचि को समझकर ही उनके करियर चयन में सहयोग करें। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में द आइंस्टीन एकेडमी के फिजिक्स प्राध्यापक शिवराम जोगी का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। समारोह के समापन पर आयोजकों ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायक आयोजन निरंतर जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है