18 माह से फरार 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार, डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई

Oct 17, 2026 - 18:10
 0
18 माह से फरार 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार, डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर ग्रामीण पुलिस की सफलता: 18 महीने से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश अनिल विश्नोई गिरफ्तार

बावड़ी (जोधपुर)  मिश्रीलाल लखारा।

ग्रामीण जिला पुलिस की डीएसटी (DST) टीम ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले 18 महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

आसूचना के आधार पर जोधपुर से दस्तयाब

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के सुपरविजन में यह कार्रवाई डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा के नेतृत्व में की गई। डीएसटी के कांस्टेबल पप्पूराम को मिली पुख्ता आसूचना (इन्टेलिजेंस) के आधार पर 17 अक्टूबर 2026 को आरोपी अनिल (पुत्र सूराराम विश्नोई, निवासी हड़मानसागर हाणिया, थाना ओसियां) को जोधपुर शहर से दस्तयाब किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए संबंधित पुलिस थाना खेड़ापा को सुपुर्द कर दिया गया है।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा, सहायक उप निरीक्षक श्रवणकुमार भंवरिया, हेड कांस्टेबल मदन मीणा, मुकन सिंह, सोहनराम, पप्पूराम, हरेन्द्र लोहरा, श्रवण सिंह और अशोक भाटी शामिल रहे, जिनकी भूमिका सराहनीय रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................