अग्रवाल समाज की जनसेवा: भामाशाहों के सहयोग से सरमथुरा में बढ़ रहा शीतल जल सेवा अभियान

Jun 1, 2026 - 15:53
 0
अग्रवाल समाज की जनसेवा: भामाशाहों के सहयोग से सरमथुरा में बढ़ रहा शीतल जल सेवा अभियान

 सरमथुरा (धौलपुर/नाहर सिंह मीना) भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप के बीच अग्रवाल समाज एवं समाजसेवी भामाशाहों द्वारा जनसेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। कस्बे के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर एवं सार्वजनिक प्याऊ स्थापित किए गए हैं, जिससे राहगीरों, मरीजों और आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

अग्रवाल समाज के नेतृत्व में बर तिराहा, बिजलीघर हनुमान मंदिर, पुलिस थाना के सामने, पंचेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान गली मंदिर तथा हॉस्पिटल रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर निशुल्क शीतल जल सेवा संचालित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में समाजसेवी भामाशाह सुभाष दीवान द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरमथुरा के समीप एक नए वाटर कूलर की स्थापना कराई गई। इससे अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

इस जनहितकारी कार्य के लिए अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिकों ने सुभाष दीवान का माला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव जनकल्याण और सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा अभियान निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने सभी भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। स्थानीय नागरिकों ने अग्रवाल समाज एवं सभी भामाशाहों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भीषण गर्मी के दौर में मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भगवानदास गर्ग, महेश सिंघल, डॉ. गोरेलाल मीणा, उमंग दीवान, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रजत गर्ग, उपाध्यक्ष भव्य गोयल, कोषाध्यक्ष चेतन गर्ग, गिर्राज दीवान, सुरेश दीवान, सतीश बंसल, अजय मंगल, गौरव गोयल, दिनेश गोयल, ब्रजेश गोयल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं सदस्य उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन: सीएचसी सरमथुरा के पास स्थापित नए वाटर कूलर का लोकार्पण एवं समाजसेवी सुभाष दीवान का सम्मान करते अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है